मेरठ, मार्च 26 -- गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर गुरुवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। बड़ौत की साकेत कॉलोनी निवासी अशोक शर्मा (60) पुत्र प्रेम शंकर ने गाजियाबाद के सिहानी गेट क्षेत्र में एक पानी का प्लांट लगा रखा था। गुरुवार को अशोक किसी काम के सिलसिले में बड़ौत गए थे। वहां से वह अपनी बाइक द्वारा पुठ गंगनहर पटरी होते हुए गाजियाबाद जा रहे थे। अशोक शर्मा जैसे ही जानी गंगनहर पुल से सिवालखास पटरी के पास पहुंचे तभी किसी वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अशोक शर्मा की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.