गंगनहर पटरी पर दंपत्ति की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज
रुडकी, मई 26 -- मंगलौर, संवाददाता। क्षेत्र के लिब्बरहेड़ी गांव के पास सोमवार शाम गंगनहर पटरी पर हुए सड़क हादसे में मुजफ्फरनगर निवासी दंपत्ति की मौत हो गई थी। सोमवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाकर टक्कर मारने वाले महिंद्रा कार चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के भाई सलीम अली ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मुजफ्फरनगर के ग्राम कम्हेड़ा तुगलकपुर निवासी उसका भाई लाड्डा अली अपनी पत्नी गुलिस्ता के साथ सोमवार को बाइक से पिरान कलियर आए थे। शाम करीब चार बजे जब वे वापस लौट रहे थे, तभी लिब्बरहेड़ी गांव के पास गंगनहर पटरी पर सामने से तेज गति और गलत दिशा से आ रही एक महिंद्रा कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- गंगनहर पटरी पर दंपत्ति की मौत के मामले में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.