मुजफ्फर नगर, मई 20 -- खतौली। गंगा घाट पर देर रात्रि चोरों ने चोरी और तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया। घटना से लोगों में रोष है। स्थानीय लोगों ने पुलिस-प्रशासन से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। चोर गंगनहर घाट पर लगे तार ओर हजारों कीमत का सामान चोरी कर ले गए। चोरी के बाद घाट पर ही कई स्थानों पर तोड़फोड़ की। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय नागरिकों और घाट से जुड़े लोगों ने घाट क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह भी पढ़ें- तेतरियां गांव में चोरों के आतंक से ग्रामीण भयभीत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...