गंगनहर कांवड़ मार्ग पर गूंजा बोल बम, हर-हर महादेव
मेरठ, जुलाई 31 -- सावन माह में कांवड़ यात्रा अपने चरम पर पहुंचने लगी है। गंगनहर कांवड़ मार्ग पूरी तरह शिवमय हो गया है। मार्ग पर हर ओर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष गूंज रहे हैं। दूर-दराज़ राज्यों से आए शिवभक्तों के जत्थे लगातार अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। बता दें कि कांवड़ मार्ग पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं स्वयंसेवी संगठनों की ओर से सेवा शिविरों का संचालन शुरू कर दिया गया है। इन शिविरों में श्रद्धालुओं के लिए भोजन, शीतल पेयजल, फल, चाय, चिकित्सा सहायता तथा विश्राम की समुचित व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- बोल बम के जयघोष से गूंजा कस्बा स्वयंसेवक पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ शिवभक्तों की सेवा में जुटे हुए हैं। यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासन भी पूरी तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.