चाईबासा, मार्च 3 -- गुवा। गंगदा गांव में आदिवासी समाज का प्रमुख पर्व 'मागे' पूरे उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गांव के दिउरी जरिया सुरीन ने लाल एवं काले मुर्गे की पूजा-अर्चना कर बलि दी। इस दौरान ग्राम देवता सिंहबांगा और मनबांगा को स्मरण करते हुए गांव की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई। पर्व के दौरान विभिन्न देवी-देवताओं की भी पारंपरिक विधि से पूजा की गई। ग्रामीणों ने अच्छी फसल, खुशहाली और आपसी एकता के लिए प्रार्थना की। पूजा के बाद पूरे गांव में उत्सव का माहौल बन गया। पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर पारंपरिक नृत्य किया। पुरुषों ने बांसुरी बजाकर अपनी खुशी का इजहार किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण हो उठा। इस अवसर पर महिलाओं और पुरुषों ने पारंपरिक आदिवासी वेश...