चाईबासा, मार्च 14 -- गुवा। गुवा थाना क्षेत्र के गंगदा गांव के पास शनिवार को एक महिला का सड़ा-गला शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 46 वर्षीय सोमवारी तुमुई के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पिछले कई दिनों से लापता थी। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। परिजनों के अनुसार सोमवारी तुमुई विगत 6 मार्च को अचानक घर से कहीं चली गई थी और वापस नहीं लौटी। परिवार के लोगों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया था। शनिवार को गंगदा गांव स्थित कारो नदी के किनारे ग्रामीणों ने मिट्टी में दबा शव देख इसकी सूचना गुवा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मिट्टी हटाकर शव को बाहर निकाला तो पाया कि शव पूरी तरह सड़-गल चुका था। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.