पलामू, जनवरी 24 -- पाटन। प्रखंड के गंगतुआ गांव में जलयात्रा साथ श्री राम चरित मानस महायज्ञ का 31वां अधिवेशन शनिवार को शुरू हुई। वसंत पंचमी के श्रद्धलुओं ने माथे पर कलश लेकर गंगतुआ के यज्ञस्थल से दुल्ही, नावाडीह, मझिआंव आदि गांव होते सदाबह नदी के तट पर पहुंचे और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरण करने के बाद माआहर होते यज्ञ मंडप लौटकर कलश स्थापित किया। जिला पार्षद संग्राम सिंह ने बतौर मुख्य यज्ञ की शुरुआत की। इस क्रम में उन्होंने कहा कि यज्ञ से मनुष्य के आंतरिक और बाह्य परिवेश में सकारात्मक बदलाव आता है। श्री राम कथा करने के लिये डॉ राधा किशोरी एवं श्याम किशोरी ने प्रवचन शुरू कर दिया है। संजय पांडेय, अजय पाण्डेय, दुखन पांडेय, सुशील पांडेय, जितेंद्र पांडेय आदि सक्रिय रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.