भागलपुर, सितम्बर 10 -- टेटिया बंबर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के गंगटा स्थित दुर्गा स्थान परिसर में गुरुवार को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के 105.68 लाख लाभुकों के बैंक खातों में अगस्त 2026 की पेंशन राशि के रूप में 1233.87 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के 1,49,806 लाभुकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से पेंशन राशिपेंशन राशि का वितरण अब सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत हर माह 10 तारीख को पेंशन दिवस के रूप में पात्र वृद्धजन, विधवा एवं दिव्यांग सहित सभी लाभुकों को 1100 रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलेगी। का...