मुंगेर, अप्रैल 30 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। गंगटा थानाक्षेत्र के राय टोला मोड़ के समीप लूटपाट की कथित घटना का मामला सामने आते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया। जांच में यह मामला पूरी तरह झूठा निकला, जिसके बाद अब शिकायतकर्ता पर ही कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार, बनहरा गांव निवासी धनराज सिंह ने 28 अप्रैल की शाम गंगटा थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि, खड़गपुर रजिस्ट्री कार्यालय से जमीन की रजिस्ट्री कर दो लाख रुपये नकद लेकर लौटने के दौरान राय टोला मोड़ के पास तीन नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति ने हथियार के बल पर उनसे नकदी और दो भर सोने की चेन छीन ली। यह भी पढ़ें- नकली सोना रख ठगे 10 लाख, मुकदमा घटना की सूचना मिलते ही हवेली खड़गपुर के एसडीपीओ अनिल कुमार और गंगटा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.