कौशाम्बी, फरवरी 3 -- एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के कादिलपुर गांव में मंगलवार की दोपहर अनियंत्रित होकर मोटर साइकिल डंपर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी के बाद घायलों के स्वजन अस्पताल पहुंच गए हैं। बिलासपुर गांव निवासी हिमांशु सोनी पुत्र राजेंद्र सोनी कारोबारी हैं। मंगलवार को वह गांव के साथी सरन उर्फ छोटू पुत्र टिल्लू के साथ मोटर साइकिल में सवार होकर किसी काम के सिलसिले में अकबरपुर मिर्जापुर गांव आए हुए थे। लौटते समय जैसे ही वह एयरपोर्ट थानाक्षेत्र के कादिलपुर गांव पहुंचे तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक खड़े डंपर में जा भिड़ी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को उठाकर एंबुलेंस की सहायता से भगवतपुर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल अस्पताल में भर्ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.