उन्नाव, मई 4 -- उन्नाव, संवाददाता। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के हरदोई उन्नाव मार्ग स्थित दुल्लापुर गांव के पास रविवार देर रात खड़े लोडर में पीछे से डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत और एक दर्जन लोग जख्मी हो गए। घटना की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।हरदोई थाना मल्लावां के लच्छीपुर गांव के रहने वाले लालाराम की बेटी का विवाह तय था। रविवार दोपहर लोडर पर सवार होकर एक दर्जन से भी अधिक लोग तिलक कार्यक्रम में शामिल होने फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के ओसियां गांव गए हुए थे। जहां से वह कार्यक्रम समापन के बाद रविवार को देर रात लौट रहे थे। तभी बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के हरदोई उन्नाव मार्ग स्थित दुल्लापुरवा के निकट एक ढाबा के पास चालक ने लोडर ...