गाजीपुर, मार्च 18 -- मरदह (गाजीपुर)। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन मार्ग पर मरदह थाना के करदह कैथवली चट्टी पर मऊ के तरफ गिट्टी लेकर जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने अनियंत्रित होकर खड़े डंपर में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसमें बैठे चालक और खलासी घायल हो गए। जिनको निकालकर पास के अस्पताल में इलाज कराया गया। जानकारी के अनुसार चालक राजकुमार गुप्ता निवासी ग्राम जमुई पंडित थाना निचलौल और सह चालक सरवन यादव निवासी रुदलापुर थाना बरगदवा जिला महराजगंज डंपर पर गिट्टी लेकर मऊ की तरफ जा रहे थे। करदह कैथवली चट्टी के पास पहुंचे कि अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े डंपर में पीछे से टकरा गया। हादसे में चालक और सह चालक घायल हो गए। दोनों घायलों का उपचार स्थानीय चिकित्सक के यहां कराया गया। टक्कर के बाद फोरलेन पर पहले से खड़ा डंपर लेकर चालक फरार हो गया। फोरलेन पर आये दिन हो हा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.