खड़े ट्रेलर से बाइक टकराई, तीन घायल
जौनपुर, जून 27 -- बदलापुर। क्षेत्र के उसरा बाजार स्थित फोरलेन हाइवे पर शुक्रवार की सुबह एक खड़े ट्रेलर से टकराकर बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। क्षेत्र के मिरशादपुर गांव निवासी 20 वर्षीय सूरज, 16 वर्षीय ऋषिकेश और आठ वर्षीय प्रांजल एक बाइक पर सवार होकर बदलापुर की तरफ आ रहे थे। जहां उक्त स्थल पर पहले से खड़े ट्रेलर से टकराकर तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि तीनों का उपचार चल रहा है। क्षतिग्रस्त बाइक व ट्रेलर को कब्जे में लिया गया है। यह भी पढ़ें- ट्रक और बाइक की टक्कर में तीन गंभीर रूप से घायल, दो मेडिकल कॉलेज रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.