खड़े ट्रक से टकराई बुलेट, इकलौते बेटे की मौत
सोनभद्र, अगस्त 7 -- सोनभद्र, संवाददाता। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर हिन्दुआरी के पास गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे तेज रफ्तार बुलेट सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसकी कमर बुरी तरह टूट गई। हादसे में बुलेट भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी।रॉबर्ट्सगंज नगर के वार्ड नंबर-7, दीपनगर निवासी 20 वर्षीय अमरजोत उर्फ निहाल सिंह पुत्र संतोष सिंह किसी निजी कार्य से बुलेट मोटरसाइकिल से वाराणसी जा रहा था। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर हिन्दुआरी ओवरब्रिज से आगे पेट्रोल पंप के समीप सड़क किनारे खड़े ट्रक में उसकी बाइक पीछे से जा टकराई। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: खड़े ट्रक से टकराई बुलेट, इकलौते बेटे की मौत, वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर हिन्दुआरी ओवरब्रिज के आगे हुआ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.