खड़े ट्रक में भिड़ी कार, टला हादसा
भदोही, मई 12 -- बाबूसराय। औराई थाना क्षेत्र के बाबूसराय बाजार के पास मंगलवार की सुबह खड़े ट्रक में कार भिड़ गई। संयोग अच्छा था कि कार सवार बाल-बाल बच गया। मामूली रूप से चोटिल सवार का उपचार निजी चिकित्सालय में हुआ। कार नाले में गिरती तो चालक गंभीर रूप से चोटिल हो सकता था। बताया जाता है कि गोपीगंज निवासी दिनेश कुमार पाठक सुबह करीब सात बजे कार पर सवार होकर वाराणसी की तरफ से घर आ रहे थे। इस बीच उक्त स्थान पर पहुंचते ही तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दिया। ट्रक से टक्कर लगते ही अनियंत्रित कार सीधे खड़े ट्रक में भिड़ गया। कार का एयरबैग खुलने से चालक मामूली रूप से चोटिल हुआ। स्थानीय लोगों की माने तो सड़क पर यदि ट्रक खड़ा न होता तो बेकाबू कार सीधे नाले पर बना डिवाइडर से टकराते हुए पलट जाती। राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज गति से चल रहे बड़े वाहन आए दिन ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.