कानपुर, फरवरी 27 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। गुजैनी क्षेत्र से गुजर रहे हाईवे के एलिवेटेड पुल पर गुरुवार देर रात खड़े ट्रक में दूसरा ट्रक जा घुसा। टक्कर इतनी तेज थी कि पीछे वाले ट्रक की केबिन बुरी तरह छतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंचे दमकल के जवानों ने कटर से केबिन काट कर चालक को बाहर निकाला। हालांकि तबतक उसकी सांसें थम चुकी थीं। मूलरूप से बाराबंकी के पुरे दयाराम पुरवा गांव निवासी संकटा प्रसाद ने बताया कि उनका 31 वर्षीय इकलौता बेटा सुदामा प्रसाद ट्रक चालक था। परिवार में उसकी पत्नी शशिकिरण और तीन बच्चे हैं। गुरुवार को वह अयोध्या से ट्रक लेकर झांसी जा रहा था। रात करीब 3:30 बजे वह ट्रक लेकर गुजैनी एलिवेटेड पुल से होकर गुजर रहा था, तभी किसी वाहन को ओवरटेक करके आगे बढ़ा। इसी दौरान बिना इंडीकेटर चलाए खड़े वाहन में पीछे से जा घुसा। गुजैनी थाना प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.