औरैया, फरवरी 1 -- औरैया, संवाददाता। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली से आ रही तेज रफ्तार कार सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में कार चालक वाहन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के कर्मचारियों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला और यूपीडा एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे में घायल युवक की पहचान ग्राम रौरी, छिबरामऊ, कन्नौज निवासी 28 वर्षीय बिक्रम सिंह पुत्र ओमप्रकाश के रूप में हुई है। बताया गया कि बिक्रम दिल्ली में रहकर फैक्ट्री का कारोबार करता है और रविवार तड़के करीब पांच बजे अपनी कार से दिल्ली से घर लौट रहा था। जब वह बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर करमपुर मिहौली से यमुना नदी की ओर जा रहा था, तभी सड़क किनारे खड़े ट्रक में उसकी कार पीछे से जा घुसी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.