चित्रकूट, अप्रैल 16 -- चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र स्थित कर्वी-राजापुर मुख्य मार्ग पर गुरुवार तड़के खड़े ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार दूसरा ट्रक जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में दोनों ट्रकों के चालकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पुलिस की सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। प्रयागराज के मऊ आइमा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर निवासी रामलखन गुरुवार तड़के करीब चार बजे गिट्टी लादकर राजापुर की तरफ जा रहे थे। साईंधाम के पास चालक सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर टायरों में फंसी गिट्टियां निकाल रहा था। तभी कर्वी की तरफ से पहुंचे तेज रफ्तार दूसरे ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खड़े ट्रक का पिछला व टकराने वाले ट्रक का अगला हिस्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.