औरैया, अप्रैल 22 -- याकूबपुर, संवाददाता। चौकी क्षेत्र के मल्होसी मोड़ से आगे याकूबपुर रोड पर बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खराब हालत में खड़े ट्रक में पीछे से बाइक टकरा गई, जिससे बाइक सवार मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार 27 वर्षीय नीरज कुशवाहा पुत्र रमेश चंद्र कुशवाहा निवासी शाहनगर थाना इंदरगढ़, जिला कन्नौज अपनी 45 वर्षीय मां सरोजा देवी के साथ हीरो स्मार्ट बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक में उनकी बाइक पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उनक...