इटावा औरैया, फरवरी 15 -- इकदिल, संवाददाता। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर बिरारी गांव ओवरब्रिज के पास दाल से लोड खराब खड़े कंटेनर में मौरंग लोड डंपर घुसने से दो लोग घायल हो गए। हाथरस के सादाबाद गुमानी गढ़ी निवासी मुन्ने खां रविवार सुबह कंटेनर में दाल लोड कर आगरा की तरफ जा रहे थे। तभी बिरारी ओवरब्रिज के पास पहुंचने पर कंटेनर का आगे का पहिया पंक्चर हो गया। जिसके बाद ड्राइवर ने हाईवे पर ही खड़ा कर पहिया ठीक करने के लिए कंटेनर को खड़ा कर लिया। तभी इसी बीच पीछे से आ रहे मोरंग से लदे डंपर के चालक ने तेज रफ्तार के कारण नियंत्रण खो दिया और खड़े कंटेनर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डंपर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वह दूसरी दिशा में जाकर पलट गया। डंपर चालक शशिकांत निवासी ऐलमपुर सिरसागंज फिरोजाबाद और कंटेनर चाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.