मिर्जापुर, अप्रैल 20 -- जमालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के खेमईबरी गांव के पास सोमवार को सड़क किनारे खड़े आटो में पीछे से कार टकरा गई। हादसे में कार सवार बाल बाल बच गए। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ककरही गांव निवासी कल्याण नाथ त्रिपाठी कार से वाराणसी जा रहे थे। जैसे ही कार लेकर खेमईबरी गांव के पास पहुंचे। कार अचानक अनियंत्रित होकर खड़े आटो में पीछे से टकरा गई। घटना के बाद आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। संयोग अच्छा रहा कि किसी को कोई चोट नहीं आई। आटो में टक्कर से कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। यह भी पढ़ें- बाइक सवार को बचाने के प्रयास में बेकाबू ऑटो पलटा, रिटायर्ड शिक्षक की मौत पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...