हमीरपुर, मई 9 -- हमीरपुर, संवाददाता। थाना ललपुरा के सिकरी श्रमदान के पास खड़े ई-रिक्शे से बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शे में बैठे एक युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दो सगे भाई सहित तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें एक की हालत नाजुक बनी हुई है। जिसे जिला अस्पताल से रेफर किया गया है। थाना ललपुरा के पौथिया गांव निवासी राजकिशोर का पुत्र अनुज ई-रिक्शा चलाता है। शनिवार की शाम करीब 6.30 बजे के आसपास अनुज अपने 18 वर्षीय छोटे भाई अभिषेक के साथ ई-रिक्शा से ललपुरा से वापस गांव पौथिया की ओर आ रहा था। तभी उसने सिकरी श्रमदान के पास ई-रिक्शा रोका और गुटका लेने चला गया। इसी बीच पीछे से आ रही बाइक ने ई-रिक्शे में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे रिक्शे में बैठा अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार सगे भाई 23 वर्षीय अजय प्रजापति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.