हमीरपुर, मार्च 17 -- बिवांर। सीसी निर्माण कार्य में मानकों को ताक पर रख निर्माण कार्य हो रहा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने जांच की मांग की है। सुमेरपुर ब्लाक के ग्राम खड़ेहीजार के यादव मोहल्ले में ग्राम पंचायत से मान सिंह के दरवाजे से हनुमान के दरवाजे तक करीब 55 मीटर सीसी सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। यहां के सुनील यादव ने बताया कि सीसी रोड बिना ऐजिंग के बनाई जा रही है। नीचे पीसीसी तक नहीं कराई गई है। पहले से बनी सीसी रोड के ऊपर दो से तीन ईंच का मसाला डालकर निर्माण कार्य किया जा रहा है। 55 मीटर सीसी जो हनुमान के दरवाजे तक पड़नी थी, उसे पवन यादव के दरवाजे तक डालकर इतिश्री कर ली है। मोहल्ले के हनुमान, कालका यादव, मनीराम, शिवप्रकाश, धनीराम, कुंवर बहादुर, अंबिका ने डीपीआरओ सुबोध जोशी से गुणवत्तापूर्ण कार्य करवाने की मांग की है। वहीं ग्राम प्...