बिजनौर, जून 17 -- बिजनौर। नगीना हाईवे पर बुधवार तड़के हुए हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। नींद की झपकी लगने पर बाइक सड़क किनारे खड़ी उत्तराखंड रोडवेज में पीछे से जा घुसी। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी नगीना भिजवाया, जहां से बिजनौर रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। जनपद एटा के गांव बागवाला निवासी सूरज (22) पुत्र ओंकार सिंह बुधवार की रात बाइक से लुधियाना से चला था। सूरज उत्तराखंड के रूद्रपुर जा रहा था। जहां सूरज प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी था। तड़के सुबह पांच बजे सूरज की बाइक नगीना में एनएच-119 किनारे खड़ी उत्तराखंड डिपो की बस में पीछे से घुस गई। जिससे सूरज बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीएचसी ले गए, जहां से उसकी गंभीर हालत ...