मिर्जापुर, जून 7 -- मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के नटवां के पास शुक्रवार को सड़क किनारे खड़ी बस में टकराने से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लि भेज दिया है। कटरा कोतवाल वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि बथुआ निवासी 55 वर्षीय अनिल कुमार गुप्ता बाइक से किसी काम से चील्ह की ओर गए थे। देर शाम वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही नटवां के पास पहुंचे। तभी सड़क किनारे खड़ी बस में अनियंत्रित बाइक टकरा गई। जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गए। आस-पास के लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...