गाजीपुर, अप्रैल 16 -- मरदह। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे 296 किमी पर मरदह थाना के रायपुर बाघपुर गांव के पास बालू लदे खड़े डम्पर में बालू लेकर बिहार से बस्ती जा रहा डम्पर का चालक अनियंत्रित होकर भीड़ गया। जिससे दोनों डम्पर क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर मारने वाले डम्पर के चालक बैजनाथ, खलासी जगदीश निवासी गांव हरदेवनाथ थाना कलवारी जिला बस्ती क्षतिग्रस्त डम्पर से किसी प्रकार बाहर निकले। दोनों को चोट लगी थी। चालक बैजनाथ ने बताया कि अचानक अनियंत्रित डम्पर में टकराने से हादसा हुआ है। खड़ी डम्पर का चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुँची पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की गश्त टीम ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर आवागमन प्रारम्भ कराया। यह भी पढ़ें- खड़े डम्पर में पीछे से भिड़ा डम्पर, दोनों क्षतिग्रस्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...