खड़ी ट्रक में टक्कर के बाद फोरलेन के नीचे गिरा ट्रक
मऊ, मई 21 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बख्तावर घाट चट्टी के पास बुधवार की रात फोरलेन पर पहले से खड़ी ट्रक को तेज गति में आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक फोरलेन के नीचे गड्ढे में चला गया। जबकि ट्रेलर का चालक स्टेयरिंग में फंस गया। इसी बीच सूचना पाकर मौके पर पुलिस और 108 एम्बुलेंस भी पहुंच गई। ट्रेलर चालक की गम्भीर हालत देख उसे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। ट्रेलर चालक मिर्जापुर चुनार निवासी 32 वर्षीय अनिल यादव देवरिया से कोपागंज फोरलेन होते हुए वाराणसी जा रहा था। यह भी पढ़ें- ट्रक और ट्रैक्टर की आमने-सामने की टक्कर में एक घायल जैसे ही वह बख्तावरघाट चट्टी से पहले पहुंचा तो यहां पहले से फोरलेन पर खड़ी ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.