खड़ी गाड़ी से सामान चोरी, स्कूटी भी उड़ा ले गए चोर
फरीदाबाद, मई 1 -- फरीदाबाद,अशोक जैन। फरीदाबाद में वाहन चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ताजा मामलों में एक गाड़ी से साइलेंसर चोरी कर लिया गया, जबकि एक स्कूटी को घर के बाहर से चुरा लिया गया। न्यू बसेलवा कॉलोनी निवासी एक दुकानदार ने शिकायत दी कि उसकी गाड़ी, जो वाल्मीकि पार्क के पास खड़ी थी, का साइलेंसर चोरी हो गया। गाड़ी कुछ दिनों से वहीं खड़ी थी। वहीं, सेक्टर-19 क्षेत्र में एक व्यक्ति की स्कूटी घर के बाहर से चोरी हो गई। पीड़ित ने बताया कि उसने रात को स्कूटी घर के सामने खड़ी की थी, लेकिन सुबह उठने पर वह गायब मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.