मिर्जापुर, अप्रैल 16 -- पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के दीपनगर बाजार चौराहे पर खड़ी कार में अनियंत्रित बाइक टकरा गई। जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार 25 वर्षीय रघु पटेहरा से बनकी गांव घर जा रहा था। दुकानदारों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को पीएचसी पटेहरा में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...