खड़ी कार में टकराई बाइक, युवक की मौत, दो घायल
आजमगढ़, मई 31 -- आजमगढ़, संवाददाता। तहबरपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर मोड़ के पास रविवार की सुबह खड़ी कार में बाइक टकराने से युवक की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में दो लोग घायल हो गये। गंभीर रूप से घायल एक युवक को वाराणसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। तहबरपुर थाना क्षेत्र के दासोपट्टी गांव निवासी 32 वर्षीय केशव बंगलौर रहता था। उसके बड़े भाई प्रदीप की 29 मई को शादी थी। केशव शादी में शामिल होने के लिए 15 दिन पूर्व घर आया था। रविवार को गांव के 30 वर्षीय कांति उर्फ राहुल और गुजहापुर गांव निवासी 50 वर्षीय शोभानाथ के साथ बाजार गया था। रविवार की सुबह करीब नौ बजे तीनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। तहबरपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर मोड़ के पास पहुंचे थे। इस दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.