उन्नाव, अप्रैल 29 -- उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के अताउल्ला मस्जिद के पास बुधवार शाम को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक खड़ी कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी कार धू-धू कर जलने लगी। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सदर कोतवाली क्षेत्र के छोटा चौराहा स्थित राजाराम बर्तन भंडार के पास बुधवार शाम चौरा गांव निवासी बनवारी लाल पुत्र लल्लू कार खड़ी कर जूस पीने चले गए थे। इसी दरम्यान शार्ट सर्किट से खड़ी कार में आग लग गई। सूचना पर दमकल कर्मी व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पानी की बौछार डाल कर दमकल कर्मियों से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई। जबकि पेट्रोल कार पूरी तरह से जल गई। गनीमत रही कि घटना के समय कार में कोई सवार नहीं था, जिससे कोई ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.