खड़ी कांवड़: 320 किमी चलेगी सुखबीर की टोली
बागपत, अगस्त 7 -- बागपत। हरियाणा के रेवाड़ी का रहने वाला सुखबीर अपनी टोली के साथ हरिद्वार पहुंचे और यहां से गंगाजल उठाकर अपने गंतव्य की ओर पैदल निकल चले। खास बात ये है कि 10 लोगों की यह टोली खड़ी कांवड़ लेकर जा रही है। सुखबीर और उसके साथियों ने तीन दिन पहले हरिद्वार से गंगाजल भरकर कांवड़ उठाई थी और 10 अगस्त तक अपने यहां के प्रसिद्ध मंदिरों में पहुंचने का लक्ष्य लेकर चले हैं। यह टोली एक बार पैदल ही हरिद्वार से रेवाड़ी तक खड़ी कांवड़ लेकर पहुंचेगी। टोली में सबसे छोटा कांवड़िया 16 साल का विवेक है। गुरुवार को आधा रास्ता तय करते हुए ये टोली बागपत पहुंची। पूछने पर सुखबीर और उसके साथियों ने बताया कि वे पिछली बार भी खड़ी कांवड़ लेकर आए थे। जोड़ा पूरा करने के लिए वे इस बार भी खड़ी कांवड़ लेकर अपने गंतव्य के लिए हरिद्वार से चले। बागपत पहुंचकर आधा रास्ता तय कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.