खड़िया नाला और गाढ़ा-नगवा ड्रेन की सफाई की मांग
मऊ, जून 8 -- मऊ, संवाददाता।जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेता राकेश सिंह के नेतृत्व में प्रगतिशील किसानों ने सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर मांगों के समर्थन में जिलाधिकारी के नाम का पत्रक सिटी मजिस्ट्रेट रमेश बाबू को तथा विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव सौंपा। पत्रक के माध्यम से गाढ़ा ताल और इटौरा ताल की जल निकासी के लिए खड़िया नाला और गाढ़ा-नगवा ड्रेन की खुदाई/सफाई बरसात के पूर्व तत्काल कराने की मांग की। किसान नेता राकेश सिंह ने बताया कि हम किसानों की मांग पर जिला प्रशासन ने गाढ़ा ताल और इटौरा ताल की जल निकासी के लिए खड़िया नाला लंबाई 9.02 किलोमीटर के सापेक्ष 11.96 लाख रूपया तथा गाढ़ा नगवा-नाला की लंबाई 11.6 किलोमीटर की खुदाई सफाई के लिए 15.08 लाख रुपया स्वीकृति हुआ है। ऐसे में अविलम्ब कार्य शुरु किया जाना किसानों के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.