खड़िया खदान में हादसा, कैम्पर पिकअप चालक की मौत
सोनभद्र, अप्रैल 30 -- शक्तिनगर -हिंदुस्तान संवाद शक्तिनगर थाना अंतर्गत एनसीएल खड़िया खदान में गुरुवार शाम होल पैक डंपर की चपेट में आकर पिकअप चालक की दर्दनाक मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही अधिकारी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक खदान कें कोल क्षेत्र में कैंपर चालक 20 वर्षीय दीपक पुत्र रघुनाथ निवासी परसवार राजा तारापुर खड़िया कैंपर चला रहा था कि सामने से आ रही होल पैक डंपर की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के बाद चालक कैंपर से कूद कर अपनी जान बचाने की कोशिश की लेकिन घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई वहीं पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। फिलहाल पुलिस व एनसीएल प्रबंधन जांच कमेटी गठित कर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।घटना का स्पष्ट कारण का पता लगाने की कोशिश प्रबंधन कर रही है।वहीं पुलिस शव को कब्जे में ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.