खड़गपुर-झारसुगुड़ा चौथी लाइन को मंजूरी, कोल्हान के यात्रियों की जगी उम्मीद
चक्रधरपुर, सितम्बर 10 -- चक्रधरपुर। केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने बुधवार को रेलवे की तीन मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनमें खड़गपुर-झारसुगुड़ा (बागदेही) चौथी लाइन भी शामिल है। इस परियोजना से कोल्हान क्षेत्र के रेल यात्रियों को भी बेहतर रेल संपर्क और सुगम आवागमन की उम्मीद जगी है। स्वीकृत तीनों परियोजनाओं की कुल अनुमानित लागत 10,783 करोड़ रुपये है। इन्हें वर्ष 2029-30 तक पूरा करने की योजना है। परियोजनाओं में खड़गपुर-झारसुगुड़ा (बागदेही) चौथी लाइन, कटनी पेंड्रा रोड चौथी लाइन और बिलासपुर (उसलापुर) पेंड्रा रोड तीसरी लाइन शामिल है जो पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के 14 जिलों से होकर गुजरेगी। यह भी पढ़ें- मोदी कैबिनेट की बैठक में DA पर भी ऐलान? केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट रेल मंत्रालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.