मुंगेर, अप्रैल 26 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। जिले के खड़गपुर और आसपास के किडनी रोगियों के लिए राहत की बड़ी खबर है। अब डायलिसिस कराने के लिए मरीजों को जिला मुख्यालय या मुंगेर सदर अस्पताल की दौड़ नहीं लगानी होगी। राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर अनुमंडलीय अस्पताल, खड़गपुर में पीपीपी मोड के तहत डायलिसिस सेवा का विधिवत विस्तार कर दिया गया है। ​जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह सेवा नेफरो पल्स संस्थान के सहयोग से संचालित की जाएगी। खड़गपुर अनुमंडलीय अस्पताल में इसके लिए 6 बेड का अत्याधुनिक डायलिसिस सेंटर तैयार किया गया है। यहाँ सभी राशन कार्ड धारी परिवारों को पूरी तरह मुफ्त डायलिसिस की सुविधा मिलेगी। वहीं, जिन लोगों के पास राशन कार्ड नहीं है, उन्हें बिहार सरकार द्वारा निर्धारित रियायती दरों पर यह सेवा उपलब्ध कराई जा...