लखीमपुरखीरी, मार्च 11 -- बंगलहा तकिया में कराए गए खड़ंजा व मिट्टी के काम के भुगतान में मजदूरों ने वित्तीय अनियमितता और हेराफेरी का आरोप लगाया है। मजदूरों के मुताबिक उनको खड़ंजे का ठेका देकर उन्हीं से मजदूरी कराने के साथ-साथ ईंटें व मिट्टी मंगाने का काम कराया गया। इसका भुगतान दूसरी ब्रिकफील्ड और दूसरी जगह के मजदूरों को दिखा दिया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री और डीएम को शिकायत भेजकर इसकी जांच और भुगतान कराने की मांग की है। बंगलहा तकिया ग्राम पंचायत के मुंजहा पुरवा गांव के धर्मेंद्र, सुरेश, आशाराम आदि मजदूरों का आरोप है कि गांव में शिवकुमार के घर से रामकुमार के घर तक खड़ंजा एवं मिट्टी पाटने का काम उनको प्रधान और सचिव ने ठेका देकर कराया। उन्होंने सुमित के ट्रैक्टर से गांव के ही रामसहारे के खेत से मिट्टी लाकर डलवाई। खड़ंजे के लिए किसान ब्रिक फील्ड (के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.