भदोही, मार्च 17 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। क्षेत्र के भुड़की गांव स्थित पठखान बस्ती में लाखों की लागत से खड़ंजा मार्ग पर बना नाला और चेंबर चार माह में ही क्षतिग्रस्त हो गया। कार्यदायी संस्था के प्रति ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा गा्रमीणों केा भुगतना पड़ रहा है। नाला और चेंबर कचरा और ईंट के टुकड़ों से पट गया है। निर्माण कार्य में मानक की अनदेखी इस कदर हुआ कि नाला तो बना लेकिन खड़ंजा को दोबारा नहीं बिछाया जा सका। यहीं कारण है कि आवागमन करने वालों को अत्यधिक दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों की माने तो पटखान बस्ती के लोगों को राहत पहुंचाने की दिशा में लाखों की लागत से करीब दो सौ मीटर लंबाई में खड़ंजा मार्ग पर नाला का निर्माण कराया गया था। चार माह पूर्व नाला निर्माण के साथ ही चेंबर भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.