मऊ, मई 7 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत के वार्ड संख्या-10 में अधूरे पड़े इंटरलॉकिंग मार्ग एवं नाली निर्माण को लेकर अब स्थानीय जनता का आक्रोश खुलकर सामने आ गया है। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि कार्यदाई संस्थान द्वारा खड़ंजा उखाड़ने के बाद आज तक इंटरलॉकिंग का कार्य नहीं कराया गया है। इस कारण मोहल्लेवासियों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड के लोगों ने बताया कि यह मार्ग न केवल आमजन के लिए, बल्कि स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। वर्तमान स्थिति में आवागमन कठिन ही नहीं, बल्कि जोखिमपूर्ण भी हो गया है। कई बार लोगों को आपातकालीन परिस्थितियों में भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड के लोगों ने कहा कि इस मार्ग से जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी अक्सर धार्मिक यात्राओं, सामाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.