प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 15 -- हीरागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के भैंसाना गांव निवासी मनीष कुमार पुत्र शीतला प्रसाद ने पुलिस को तहरीर दी। 13 अप्रैल को विपक्षी से लेखपाल की मौजूदगी में आधे खड़ंजे का समझौता हुआ था। 14 अप्रैल को दोपहर में खड़ंजा उखाड़ते समय विपक्षी ने उसे मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित मनीष कुमार की तहरीर पर पुलिस ने नागेंद्र प्रसाद, कुसुम देवी, पूनम, सावित्री, के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...