गोरखपुर, दिसम्बर 27 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। हजरत ख्वाजा मुईनुद्दीन हसन चिश्ती अलैहिर्रहमा (ख्वाजा गरीब नवाज) का 814वां उर्स-ए-पाक शनिवार को शहर में अकीदत के साथ मनाया गया। खपड़े वाली मस्जिद हुसैनाबाद, सब्जपोश हाउस मस्जिद जाफरा बाजार, मकतब इस्लामियात तुर्कमानपुर और मुस्लिम घरों व दरगाहों में कुरआन ख्वानी व फातिहा ख्वानी हुई। लंगर बांटा गया। कुल शरीफ की रस्म अदा कर मुल्क में अमन, शांति, तरक्की व भाईचारे की दुआ मांगी गई। मकतब इस्लामियात की शिक्षिका शिफा खातून ने कहा ख्वाजा गरीब नवाज की जिंदगी से हमें इंसानों की खिदमत करने की शिक्षा मिलती है। इस मौके पर मरियम, अलबिया खान, हसनैन, यासीन, अब्राहम, नोमान, फिरदौस, नाजनीन, आलिया खान, रहमत आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.