गया, अप्रैल 6 -- हजरत अता हुसैन फानी के उर्स के मौके पर सोमवार को शहर नवागढ़ी-रामसागर रोड स्थित खानकाह मुनामिया में अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ी। ख्वाजा-ए-बिहार हजरत अता हुसैन फानी की मजार चादरपोशी कर में नेकी व बरकत की दुआ मांगी। आयोजन में आम लोगों के साथ ही बड़ी तादाद में उलेमा और मशाएख शामिल हुए। उर्स को लेकर खानकाह की विशेष रूप से सजावट की गई। उर्स के मौके पर सुबह से कार्यक्रम शुरू हुए। मुख्य प्रोग्राम शाम में मगरीब की नमाज के बाद हुए। ख्वाजा-ए-बिहार के उर्स के पाक मौके पर सज्जादानशीं सैयद शाह सबाउद्दीन मोनमी की देखरेख में आयोजित हुए कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग आएं। सज्जादानशीं के नेतृत्व में सुबह में कुरानखानी और कुल का आयोजन हुआ। मगरीब की नमाज के बाद हुई तकरीर में सुफिया-ए-कराम और उनकी तालिमात शिक्षा व खानकाह चिश्तिया मुनामिया की इल्म...