पिथौरागढ़, दिसम्बर 9 -- पिथौरागढ़। ग्राम पंचायत ख्वांकोट में पहली खुली बैठक का आयोजन हुआ। इस दौरान विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। बडीखला मैदान में ग्राम प्रधान हेम पाण्डेय की अध्यक्षता में बीते रोज हुई बैठक के दौरान मनरेगा, वित्त, खाद्य सुरक्षा, किसान पेंशन, वृद्धा वस्था पेंशन आदि पर विस्तार से चर्चा की गई। खुली बैठक में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों की जांच भी की गई। साथ ही एक्स-रे कर ग्रामीणों को दवा भी वितरित की गई। बैठक में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी हरेंद्र धामी, राजस्व उपनिरीक्षक भरत मेहता, एएनएम राधा चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य बबिता पोखरिया, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मनोज कन्याल समेत कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.