पिथौरागढ़, नवम्बर 9 -- कनालीछीना। ग्राम पंचायत ख्वाँकोट में अमन सोशल वेलफेयर सोसायटीज, ग्राम प्रधान हेम पाण्डेय, भारतीय विकलांग क्रिकेट खिलाड़ी राजेन्द्र धामी के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। रविवार को फिजीशयन डॉ. शशि फिरमाल ने गांव पहुंचकर सभी मरीजों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की। साथ ही मरीजों के पुराने पर्चियों को देखकर उनका मार्गदर्शन भी किया। ग्रामीणों ने क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर लगाने के लिए डॉ. फिरमाल का आभार जताया। शिविर में क्षेत्र पंचायत सदस्य बबीता पोखरिया, राजेन्द्र धामी, विजय पोखरिया, जितेन्द्र सिंह, कमलेश पोखरिया, सामाजिक कार्यकर्ता देवेन्द्र सामंत, पूर्व प्रधान भूपेन्द्र सिंह, चांद पोखरिया, मदन पोखरिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.