रांची, नवम्बर 23 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। रविवार को नगड़ी के सपारोम स्थित संत अंथोनी चर्च में ख्रीस्त राजा पर्व के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान नगड़ी, सपारोम, कोलांबी, नयासराय सहित आसपास के क्षेत्रों के ईसाई धर्मावलंबी गाजे-बाजे के साथ शामिल हुए। शोभायात्रा सपारोम गांव स्थित पुराना संत अंथोनी चर्च से शुरू हुई और रिंग रोड होते हुए नया संत अंथोनी चर्च तक निकाली गई। शोभायात्रा के बाद चर्च में विशेष मिस्सा पूजा अनुष्ठान और अन्य धार्मिक कार्यक्रम संपन्न किए गए। विश्वासियों को संत अंथोनी चर्च सपारोम के सहायक पल्ली पुरोहित फादर जगतपाल ने कहा कि ईश्वर ही हम सभी का असली राजा है। उन्होंने लोगों से उनके बताए मार्ग पर चलने और अपना सब कुछ उन पर न्योछावर करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि अब यीशु के आगमन काल की शुरुआत होनेवाली है, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.