पटना, मार्च 17 -- बिहार विधानसभा की प्रभारी सचिव ख्याति सिंह मंगलवार को विधानसभा से विरमित हो गईं। उन्हें पटना हाईकोर्ट का विशेष कार्य पदाधिकारी बनाया गया है। उनके जाने के बाद रिक्त हुए सचिव पद का प्रभार निदेशक पूनम सिन्हा को सौंपा गया है। प्रभार की यह व्यवस्था स्थायी सचिव की नियुक्ति तक के लिए की गई है। मंगलवार को इस संबंध में विधानसभा ने अधिसूचना जारी कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...