ख्यातिप्राप्त कवियों के साथ युवा प्रतिभाओं ने बिखेरा काव्य का रंग
गया, अगस्त 7 -- मगध विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग व राष्ट्रीय कवि संगम के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को शिक्षा विभाग स्थित राधाकृष्णन सभागार में कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए ख्यातिप्राप्त कवियों और विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी कुलपति प्रो. दिलीप कुमार केशरी ने की। दीप प्रज्ज्वलन एवं 'वंदे मातरम्' के गायन के साथ शुरू हुए सम्मेलन में प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित पांच विद्यार्थियों ने मौलिक कविताओं का पाठ कर अपनी साहित्यिक प्रतिभा का प्रभावशाली परिचय दिया। हिन्दी विभाग के शिक्षक डॉ. अम्बे कुमारी और डॉ. अनुज कुमार तरुण ने भी काव्य पाठ किया। कुलसचिव प्रो. विनोद कुमार मंगलम ने मां पर आधारित मार्मिक कविता और सावन पर केंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.