बिजनौर, फरवरी 27 -- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 479 युवक-युवती वैवाहिक बंधन में बंधे। कार्यक्रम में बंधन में बंधे जोड़ों को ब्लाक प्रमुख ने प्रमाण पत्र सौंपे। शुक्रवार को आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत बाजवा बैंकट हाल बासोंवाला बढ़ापुर में 479 युवक-युवती वैवाहिक बंधन में बंधे। जिसमें हिंदू रीति-रिवाज से 384 जोड़ों का सामूहिक विवाह शांतिकुंज की टोली के पंडित जगदीश कुमार ने संपन्न कराया व हाजी मेराज अहमद ने 95 मुस्लिम युवक-युवती का मुस्लिम रीति रिवाज से निकाह पढ़ाया। शासन की योजना के अंतर्गत नवदंपति को उपहार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा विधायक सुशांत सिंह रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख तृप्ति विकास राजपूत ने की। कार्यक्रम में बीडीओ ज्योति चौधरी, ब्लाक प्रमुख पति विकास राजपूत, एडीओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.