समस्तीपुर, मार्च 9 -- कल्याणपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लदौरा पंचायत के मध्य विद्यालय रामपुरा के परिसर में सोमवार को एमडीएम का खाना बनाने के दौरान खौलते चावल के गर्म पानी में गिरने से 3 वर्षीय मासूम गंभीर रूप से झुलस गया। उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। मासूम की पहचान गांव के ही लालबाबू महतो के तीन वर्षीय पुत्र करण कुमार के रूप में हुई है। लोगों के मुताबिक उक्त मासूम की मां उस विद्यालय में रसोईया का कार्य करती है। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उक्त मासूम की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच दरभंगा रेफर करने की जानकारी प्रभारी डॉ बीके ठाकुर ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.