बाराबंकी, फरवरी 27 -- सिरौलीगौसपुर। दुकान पर सामग्री खरीदने जा रही बालिका खौलते हुए पानी में गिर कर झुलस गई। जिसे उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर लाया गया। जहां इमरजेंसी में मौजूद डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां से उसे सिविल हॉस्पिटल लखनऊ भेजा गया। मामला थाना कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के कोटवाधाम का है। यहां के राजू गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उनकी पौत्री वैष्णवी गुप्ता (7) पड़ोस के शिव प्रसाद गुप्ता की दुकान में सामान लेने गयी थी। पास में ही बड़े भगोने में पानी खौल रहा था जिसमें वह गिर गई। राजू गुप्ता का आरोप है कि शिवप्रसाद गुप्ता खोवा बनाने का काम करते हैं। उनकी लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है। कोतवाली बदोसरांय पुलिस ने राजू गुप्ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.